ताज़ा ख़बरें

खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए 34 वर्ष एवं 06 वर्ष पुराने प्रकरण के 02 स्थायी वारंट

खास खबर

खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए 34 वर्ष एवं 06 वर्ष पुराने प्रकरण के 02 स्थायी वारंट

स्थायी वारंटियों की तलाश हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन खोज” में थाना मोघटरोड के वाहन दुर्घटना के 34 वर्ष पुराने प्रकरण में स्थायी वारण्टी धन्नालाल पिता शंकर निवासी अहमद पुर खैगांव का पता बदलकर पहचान छुपाकर ग्राम सिहाड़ा रह रहा था को गिरफ्तार कर वारंट तामिल किया गया । इसी प्रकार थाना कोतवाली के 06 वर्ष पुराने अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में स्थायी वारण्टी दीपक पिता गजराज सूर्यवंशी निवासी जैनपुर थाना छैगांव माखन का पहचान छुपाकर रह रहा था को गिरफ्तार कर वारंट तामिल किया गया । उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे द्वारा गठित टीम के प्रआर रफीक खान, आरक्षक पंकज साहू द्वारा थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खींची एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य के मार्गदर्शन में की गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!