ताज़ा ख़बरें

महंगाई से भाजपा से मोहभंग, बरूड़ मंडल के 25 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

खास खबर

महंगाई से भाजपा से मोहभंग, बरूड़ मंडल के 25 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा से पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित घाटे ने भी कांग्रेस जॉइन की

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

खंडवा। बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसका असर अब भाजपा के संगठन पर भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में शनिवार, 22 अगस्त को बरूड़ मंडल के लगभग 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के समक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा से पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित घाटे ने भी कांग्रेस जॉइन की है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि बरुड़ मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी छोड़कर 25 साथी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मैं सभी का स्वागत, वंदन, अभिनंदन करता हूँ। साथ में मेरे रोहित भाई हैं, उनको भी मैं बधाई देता हूँ कि आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया। और जब-जब भी उनको ज़रूरत पड़ेगी, जिला कांग्रेस उनके लिए हमेशा खड़ी रहेगी।”
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बीते 23 जुलाई को भी ओंकारेश्वर में 15 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी एवं सिंगोट में भी भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की थी। अब बरूड़ मंडल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का संकेत है कि भाजपा के प्रति लोगों का मोहभंग हो रहा है।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में चंदन यादव, लक्की राठौर, कमलेश मीणा, चेतन राठौर, कृष्णा मीणा, रूपेश राठौर, गोलू राठौर, कांतिलाल राठौर, रामचंद कुमरावत, दिलीप पटेल, दिनेश रावत, रमेश मीणा, नारायण नामदेव, गजानंद पटेल, जीवन पटेल, दुर्गेश, धर्मेन्द्र, गोटिया कुमरावत, सोनू रघुवंशी, करण पटेल, मोहन वारिया, मंशाराम पटेल, शिवलाल पटेल, भैयालाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
कांग्रेस नेताओं ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के साथ संगठन महासचिव धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ विधानसभा प्रत्याशी रूपाली बारे ,सचिन बारे, संगठन मंत्री संजय पाटीदार, छैगांवमाखन ब्लॉक अध्यक्ष जयेश पटेल, मंडलम अध्यक्ष मुकेश भास्करे, गौरव ठाकुर, जयसिंह पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!