ताज़ा ख़बरें

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम खार कलां में जनसंवाद किया गया

खास खबर

खण्डवा//आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अतिरक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी खालवा श्रीमति अनुपम सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना खालवा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर ग्राम खार कलां में जनसंवाद किया गया । जनसंवाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं दोनों समुदाय लोग उपस्थित रहे। जनसंवाद में आगामी त्यौहार ईद मिलाद नबी, वाल्मीकि जयंती, जन्माष्टमी एवं अन्य त्यौहारो को लेकर निकलने वाले जुलूस, बैनर, डीजे के संबंध में चर्चा की जाकर सभी समुदायों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनावश्यक/आपत्तिजनक पोस्ट न करने हेतु समझाईश दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!