ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने लल्लू सिंह भूरिया, कर्मचारियों में खुशी की लहर

 

झाबुआ/थांदला/पेटलावद।

जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय थांदला एवं पेटलावद के कर्मचारीगण द्वारा मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद हेतु श्री लल्लू सिंह भूरिया का चयन किया गया है। इस नियुक्ति से न्यायालयीन कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

श्री भूरिया पूर्व में थांदला एवं पेटलावद न्यायालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा वर्तमान में झाबुआ स्थित विशेष न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व से सभी का विश्वास जीता है।

उनके सहयोगी उन्हें एक हंसमुख, सेवाभावी एवं कर्मठ व्यक्ति के रूप में पहचानते हैं। जिलाध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा।

इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!