
खंडवा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर दादाजी वार्ड में महिलाएवं किशोरियों केलिए स्वास्थ्य से संबंधित केम्पर रखा जिसमें लक्ष्मी अलावा मैडम ने कहा कि सभी
संतुलित आहार लें हरी सब्जियाँ, फल, दाल, दूध, अंडे और अनाज जरूर शामिल करें। आयरन और कैल्शियम से भरपूर भोजन जैसे पालक, चुकंदर, दूध बहुत जरूरी हैं।
नियमित व्यायाम करें रोज़ाना 30 मिनट तक टहलना, योग या हल्का व्यायाम करें। इससे शरीर फिट रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
मासिक धर्म (पीरियड्स) की स्वच्छता रखें
साफ-सुथरे सैनिटरी पैड या कप का उपयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें। इससे संक्रमण से बचाव होता है।
पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। नींद पूरी लें
रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है, इससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
एनीमिया (खून की कमी) से बचाव करें
किशोरियों में अक्सर एनीमिया की समस्या होती है। इसके लिए आयरन युक्त भोजन और डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।
मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें
तनाव, चिंता या उदासी महसूस हो तो परिवार या दोस्तों से बात करें। जरूरत हो तो सलाह लें।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, खासकर जननांगों की सफाई बहुत जरूरी है।
नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी बीमारी का पता जल्दी चल सके।
हानिकारक आदतों से दूर रहें
जंक फूड, ज्यादा मोबाइल उपयोग, और नशे जैसी आदतों से बचें।
इस अवसर पर अनीता सिंह ने कहा कि महिला एवं किशोरी अपने आप को किसी से कम ना समझेकई चीजों में भी आगे बढ़ सकती है चेयरमेनअखिलेश गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुएरेड क्रॉस के बारे में जानकारी दी मुख्यअतिथि गोपी शर्मा ने रेडक्रास काश्री दादाजी वार्ड में करने के लिए धन्यवाद दिया रविन्द्र बंसल ने सभी महिलाये इस शिविर का फायदा ले।
कार्यक्रम का संचालन अनिल बाहेती ने किया कार्यक्रम मेंआभार सचिव भानु पटेल ने व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉ आशीष पारे, योगेश कोटवाले रविंद्र सिंह ,एच आर पांडे ,राकेश पालीवाल प्रेम नारायण पिपलोनिया , सुरेंद्र सोलंकी, सनत श्रीमाली विशेष रूप से उपस्थित थे।






