राजस्थान

सरवर गांव में सड़क मरम्मत में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर ठेकेदार ने की अभद्रता l

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले की गंगधार उपखंड क्षेत्र के सरवर गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सड़कों पर इंटरलॉकिंग कार्य किया गया था, जहां गागरिन परियोजना विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने के दौरान सड़क खोद दी गई थी। जिसका मरम्मत कार्य भी विभाग द्वारा कराया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त कर काम रुकवा दिया गया जिस पर ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता की गई। वार्डपंच बबलू सिंह ने बताया कि ठेकेदार से काम बंद करने की कहने पर उसके द्वारा ग्रामीणों से गाली गलौज व बदतमीजी से बात की गई। वही ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा गागरिन परियोजना के तहत पेयजल पाइपलाइन डाली जा रही है, जिसके लिए इंटरलॉकिंग किए हुए रोड की खुदाई की गई थी, जिसकी मरम्मत कार्य के दौरान घटिया व कम सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके लिए ठेकेदार से सही सामग्री का उपयोग करने की बात पर उसके द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता की गई जिस पर ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए काम रुकवा दिया गया।
वही जब इस संबंध में अधिकारियों से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!