मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में हेलमेट को लेकर सख्ती: पुलिस का विशेष अभियान शुरू

सिवनी: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली गंभीर जनहानि को देखते हुए सिवनी पुलिस ने एक विशेष हेलमेट जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 26 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 मई 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं बल्कि जनजागरूकता पर आधारित है।
शहरी से ग्रामीण तक होगी सख्त चेकिंग
अभियान के दौरान सिवनी जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख चौराहों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई तय
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
ISI मार्क हेलमेट जरूरी
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल ISI मार्क वाले हेलमेट का ही उपयोग करें। घटिया या नकली हेलमेट दुर्घटना के समय सुरक्षा देने में सक्षम नहीं होते।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है—
“हेलमेट सिर्फ कानून का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।”
संदेश
“सफर में कितनी भी हो दूरी, हेलमेट है बहुत जरूरी”
“हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें – जीवन अनमोल है”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!