*खंडवा से पुणे के लिए एक और नियमित ट्रेन मिली*
*जनमंच ने लगातार मांग की थी*
*जनमंच सदस्यों ने प्रधानमंत्री और सांसद का जताया आभार*
*मंगलवार 28 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02531 वाराणसी -पुणे एक्सप्रेस को शाम 4:45 को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।उक्त ट्रेन 29 अप्रैल को पहली बार खंडवा जंक्शन पहुंचेगी।उल्लेखनीय है कि खंडवा की सामाजिक संस्था जनमंच समय-समय पर लगातार पुणे के लिए ट्रेन की मांग करती रही है।खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुणे की ट्रेनों की मांग की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही नई ट्रेन वाराणसी- पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का खंडवा ठहराव स्वीकृत कराया।जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड,अनुराग बंसल,कमल नागपाल,प्रेमांशु जैन,सुनील जैन,जैकी रेवतानी,अनूप गंगराड़े और गणेश कानडे आदि ने जनमंच की बैठक में इस नई ट्रेन की शुरुआत होने पर हर्ष जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया। जनमंच सदस्यों ने मेल कर आभार व्यक्त किया ।*






