ताज़ा ख़बरें

*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

खास खबर

*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान व 54 लीटर कच्ची शराब कीमती 5800/- रु. की गई जप्त*

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपीगण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अपने घर के बाड़े में अवैध रूप से संग्रहित कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान और तैयार 54 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।
आरोपी:-
रमेश पिता सुन्दर लाल निवासी टिगरिया
के कब्जे से 54 लीटर कच्ची शराब कीमती 5800/- रु की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

घटना विवरण:- चौकी रामनगर थाना कोतवाली को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि आरोपी रमेश द्वारा अपने घर के बाड़े में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान और तैयार 54 लीटर कच्ची शराब संग्रहित कर रखी है। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार योजना बनाकर दबिश देकर आरोपी को पकड़ कर घर के बाड़े की तलाशी लेने पर घर के बाड़े में अवैध रूप से संग्रहित कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान और तैयार 54 लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी द्वारा शराब सम्बन्धी दस्तावेज पेश नहीं किये गये। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान और तैयार 54 लीटर कच्ची शराब कीमती 5800/- रूपये की जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!