
खण्डवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
खण्डवा। स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए खण्डवा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना पंधाना के वाहन दुर्घटना एवं मारपीट के करीब 5 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालयीन वारंट तामील कराया।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण का स्थायी वारंटी उतेश पिता तुकाराम बारेला, निवासी ग्राम खापरी अपना पता बदलकर पहचान छिपाते हुए रह रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर स्थायी वारंट की तामील की।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन, सहायक उप निरीक्षक सपन वाजपेयी एवं आरक्षक संतोष मगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खण्डवा पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।












