
*मांग*
*भुसावल नागपुर सुपर फास्ट को पुन:शुरू करने की मुहिम चलाएगा जनमंच*
खंडवा।शनिवार को खंडवा की सामाजिक संस्था जनमंच सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई ।जिसमें रेलवे संबंधित विभिन्न मांगों के लिए विचार विमर्श हुआ।प्रमुख रूप से नागपुर भुसावल वाया खंडवा 22111/22112 सुपरफास्ट ट्रेन दादाजी धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने के लिए जनमंच जोर शोर से मुहिम चलाएगा।मुहिम के अंतर्गत खंडवा और बैतूल सांसदों से मुलाकात की जाएगी तथा प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को इस आशय की मांग के लगातार पत्र भी भेजे जाएंगे। अन्य मांगो में सनावद से इंदौर ब्रॉडगेज रेल लाइन का कार्य सिंहस्थ 2028 के पूर्व किया जाकर इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। एक अन्य मांग ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से ओंकारेश्वर तीर्थ तक लगभग 10 किमी की रेलवे लाइन डाली जाए, ताकि खाटू श्याम की तरह ओंकारेश्वर के तीर्थ यात्री सीधे ओंकारेश्वर तीर्थ तक पहुंच सके।उक्त मांगों को लेकर जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल, कमल नागपाल,देवेंद्र जैन,प्रेमांशु जैन,जैकी रेवतानी,अनूप गंगराड़े,सुनील जैन और गणेश कानडे आदि ने प्रधान मंत्री और रेल मंत्री को मेल भी किए।







