
* CMCLDP के विद्यार्थियों ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सूरजकुंड पर किया श्रमदान।
खंडवा:- जल ही जीवन है, जल हें तो कल है, स्वच्छता में ही स्वस्थता है, यह नारे तभी सार्थक होंगे जब शासन प्रशासन के साथ आमजन भी इसमें शामिल होगा साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा मिलकर हाथ बढ़ाना। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छता एवं जल संरक्षण के इस अभियान में सरकार शासन प्रशासन के साथ हमको हम सबको भी जन भागेदारी के माध्यम से इस पर अमल करना होगा तभी यह योजनाएं सार्थक होगी। जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के समाज कार्य के विद्यार्थियों के द्वारा गौतम नगर स्थित प्राचीन सूरजकुंड खंडवा पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जलस्रोत, एवं मंदिरों के पास परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा मंदिरों के पास का कचरा गाद, आदि साफ किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किये जाने हेतु। विद्यार्थियों से अपने अपने ग्राम के जल स्रोतो, तालाब, एवं कुंडों को स्वच्छ रखने तथा प्रभात फेरी, कलश यात्रा, भूमि, वृक्ष एवं जल स्रोतों का पूजन, मानस पाठ, भजन संध्या, संकीर्तन, आरती, दीपमाला एवं देवगीत जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सहित जन जागरुकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर समाज का जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनाया जा रहा है।इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक जगदीश पटेल,नवांकुर संस्था के सदस्य जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार,मेंटर प्रीति गीते, आशीष पटेल , दिलावर सोनरिस, राहुल एवम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नारायण फरकले सहित समाजकार्य के विद्यार्थी, राधा मोहे, अनिता यादव, पंकज बोरासी, सलोनी गोहर, सुषमा वर्मा,आदि उपस्थित रहे।






