
खंडवा को मिली बनारस हड़पसर (पुणे) प्रतिदिन अमृत भारत की सौगात।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रेल मंत्री से लगातार पुणे के लिए ट्रेन की मांग कर रहे थे।
29 अप्रैल को खंडवा में स्वागत की तैयारी।
खंडवा। खंडवा में लगातार रेल सुविधाओं में सुधार हो रहा है और कई गाड़ियों को स्टॉपेज के साथ कई गाड़ियों की नई सौगातें प्राप्त हो रही हें। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से जिलेवासियों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिदिन चलने वाली बनारस हड़पसर (पुणे )अमृत भारत की सौगात दी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार रेल मंत्री से मिलकर क्षेत्र के नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुणे के लिए और अधिक ट्रेन चलाने की लगातार मांग करते आ रहे थे जिस पर स्वीकृति मिली एवं खंडवा को भी स्टॉपेज की सौगात मिली है।
मध्य रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा को पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है जो बनारस से हड़पसर (पुणे) के बीच 28 अप्रैल से शुरू की जा रही है यह ट्रेन खंडवा स्टेशन पर 29 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे पहुंचेगी । जिसका खंडवा स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर हरी झंडी दिखाई जाएंगी।
समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की रेल मंत्री से पिछली मुलाकातों में खंडवा से पुणे आने जाने के लिए ट्रेन की मांग की जाती रही थी इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी आश्वस्त किया था। रेल बोर्ड ने बनारस हड़पसर (पुणे) ट्रेन संख्या 22589/22590 प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन का परिपत्र जारी किया है। जिसमें खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज सम्मिलित किया है। इसकी जानकारी मुंबई में गुरुवार को आयोजित जीएम बैठक में रेल समिति सदस्य मनोज सोनी को ऑपरेटिंग विभाग के प्रमुख अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि पूर्व के महीनों इसको चलाने का प्लान बनाया जा चुका था जिसमें प्रमुख स्टेशनों को ही शामिल किया गया था। बाद में रेल मंत्री द्वारा खंडवा और जलगांव में स्टॉपेज भी सम्मिलित किया गया। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे जिसमें 8 स्लीपर और 11 साधारण श्रेणी 2 अन्य कोच होंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह ट्रेन का स्टॉपेज
बनारस,ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झाँसी, बीना, रानी कमलापति नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, , खंडवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन हड़पसर होगा।







