ताज़ा ख़बरें

खंडवा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए तेज गति से चल रहा है सीवरेज परियोजना का कार्य।

खास खबर

खंडवा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए तेज गति से चल रहा है सीवरेज परियोजना का कार्य।

महापौर की उपलब्धि, नगर निगम के इतिहास की सबसे बड़ी पहली 252 करोड़ की सीवरेज परियोजना।

महापौर ने ली सीवरेज परियोजना के अभी तक के कार्यों की जानकारी के लिए समीक्षा बैठक।

खंडवा। चुने हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के चौमूखी विकास के साथ जनता को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करवाना।खंडवा महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास और निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, स्वच्छता को लेकर भी उनके मार्गदर्शन में नवाचार कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर निगम के इतिहास में पहली बार खंडवा स्वच्छता में नंबर वन बने इस हेतु महापौर अमृता अमर यादव के सफल प्रयासों से निगम इतिहास की पहली सबसे बड़ी योजना 258 करोड़ रुपए की पहली सीवरेज परियोजना की स्वीकृति प्राप्त होकर टेंडर होने के पश्चात सीवरेज का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इस निर्माण का कार्य व्यवस्थित हो, इसहेतु महापौर के साथ ही निगम प्रशासन की भी निर्माण कार्य पर नजर है, समीक्षा बैठक के माध्यम से कार्य की प्रगति की प्राप्ति की जा रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परियोजना सीवरेज प्रोजेक्ट का कार्य प्रतिदिन चल रहा है 473 मीटर पाइप लाइन बिछाई, 12 मैनहोल और 20 हाउस चैंबर बने शहर में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट (डिस्ट्रिक्ट-2) के तहत विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य तेजी से जारी रहा। परियोजना के अंतर्गत अलग-अलग क्षमता की पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ मैनहोल और हाउस चैंबर निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में कुल 473 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। इसमें 160 मिमी पीवीसी पाइप 15 मीटर, 135 मिमी डी डब्ल्यू सी पाइप 90.9 मीटर, 225 मिमी आरसीसी पाइप 358 मीटर तथा 600 मिमी आरसीसी पाइप 10 मीटर शामिल हैं।
निर्माण कार्य के तहत 12 मैनहोल और 20 हाउस चैंबर भी बनाए गए। अब तक परियोजना के अंतर्गत कुल 12,000 रनिंग मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। वहीं, 492 मैनहोल और 167 हाउस चैंबर का निर्माण पूरा हो चुका है। सुनील जैन ने बताया कि सीवरेज परियोजना के तहत वार्ड क्रमांक 35, 36, 49, 50 में कार्य चल रहा है।हाउस सर्विस कनेक्शन (एचएससी) का कार्य वार्ड 36 के क्षेत्र में किया जा रहा है।
पाइपलाइन बिछाने का कार्य वार्ड 36 (अहमद नगर, गुलशन नगर, बापू नगर), वार्ड 35 (तिलक नगर), वार्ड 50 (आनंद नगर, मुंडी रोड) तथा वार्ड 49 (सेठी नगर-1) में चल रहा है। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत का कहना है कि सीवरेज प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और जल निकासी की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। सुनील जैन ने बताया कि सीवरेज परियोजना की चल रही कार्य योजना को लेकर महापौर कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई महापौर अमृता यादव द्वारा कंपनी दिनेश चंद्र आर अग्रवाल प्राइवेट लिमिटेड के के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल पटेल प्रीतेश शाह एवं निगम के अधिकारियों से कहा गया कि कार्य पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण हो समय सीमा में हो ताकि इसका लाभ खंडवा वासियो को मिल सके। आयोजित बैठक में महापौर अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, वरुण भावरे, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, उद्यान प्रभारी मनीष झीले उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!