
जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर एवं आईटी विभाग के जिला संयोजक बने श्रंगी उपाध्याय।
खंडवा। इन दिनों भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा अलग अलग प्रकोष्ठों एंव मोर्चो का
का प्रदेश एवं जिला स्तर पर गठन किया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने पत्र जारी करते हुए जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व पर मंगलेश तोमर एवं आईटी विभाग जिला संयोजक के रूप में श्रंगी उपाध्याय की नियुक्ति की हैं। मंगलेश तोमर और श्रंगी उपाध्याय की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह,प्रवक्ता सुनील जैन, भारत पटेल सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामना दी।







