ताज़ा ख़बरें

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 जून तक जमा करें आवेदन

खास खबर

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 जून तक जमा करें आवेदन

खण्डवा//शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक एवं कन्या छात्रावासों में नवीन प्रवेश लेने हेतु विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्री मैट्रिक विमुक्त जाति बालक छात्रावास खण्डवा, हरसूद एवं कन्या छात्रावास भगवानपुरा, मलगांव एवं पुनासा में भी नवीन आवेदनों की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बताया कि अध्ययनरत छात्र छात्रा जो कि छात्रावास में रहना चाहते हैं वे छात्रावास में प्रवेश हेतु अपना आवेदन छात्रावास अधिक्षक अधिक्षिकाओं से आवेदन प्राप्त कर अंतिम तिथि 30 जून तक छात्रावास में ही आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!