मोरटक्का में सड़क किनारे लगने वाली मिर्ची की दुकानों को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी
—
खण्डवा//पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा ने मांधाता तहसील के ग्राम मोरटक्का माफी में जनस्वास्थ्य, जन सुरक्षा एवं लोक बाधा को दृष्टिगत रखते हुये मिर्ची व्यापारियों द्वारा मार्ग के दोनो और लगाई जाने वाली मिर्ची की दुकानों को लगाना, पूर्णतः प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने थाना प्रभारी मांधाता, ग्राम पंचायत मोरटक्का माफी एवं अतिरिक्त तहसीलदार टप्पा मांधाता को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन करने की स्थिति में सम्बंधित दुकान की सामग्री को जप्त कर दुकान हटाने की कारवाई की जायेगी, तथा संबधित व्यक्ति के विरूद्व विधि अनुसार कार्यवाही कर अर्थदण्ड से दंडित किया जायेगा।







