
*भाजपा विधि प्रकोष्ठ म.प्र.*
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन के समर्थन महिला अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को लिखा खत।*
खण्डवा//लोकसभा/ विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण हेतु लाये गए परिसीमन बिल और इस दिशा में मोदी सरकार के सार्थक प्रयास के समर्थन में आज जिला न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाली महिला अधिवक्ता श्रीमती जे.एन. शेख, श्रीमती पुष्पा गौर, दीप्ति चौहान,मंजू तंवर, रेखा गौर, भावना बागवान, सौम्या सरावगी, नंदनी चौहान, सुषमा शर्मा, प्रियंका चौहान, हेमलता राठौर, नागमणि सोनी, सिमरन जावा, शिवानी निषाद, सविता दास, संगीता वर्मा, राखी गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्तागण ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम खत लिखकर धन्यवाद दिया और मोदी सरकार के प्रयासों की सहराना की।
इस अवसर पर उपस्थित एडव्होकेट अमर यादव ने लिखे गए खत के मजमून को बोलकर लिखवाया व प्राप्त किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता में श्री देवेंद्र सिंह यादव मोहन गंगराड़े बार अध्यक्ष रविंद्र पथरीकर, प्रणय गुप्ता, मनोज फूलमाली विजय चौधरी ,योगेश गुप्ता ,महेंद्र यादव, विक्रम लश्करी, विनम्र गंगराड़े, अरुण पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे.
नारी सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना समर्थन दें और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना में सहभागी बनने का आव्हान किया।







