जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 43 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 21 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 20.04.2026 को 13 गिरफ़्तारी वारंट, 05 स्थाई वारंट, 35 जमानती वारंट एवं 66 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 20.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना खालवा के आरोपी छोटेलाल पिता शोभाराम जाति कोरकू उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम कोठा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती करीबन 800 /-रूपये की जप्त की गई। आरोपी शंकर पिता सालकू जाति कोरकू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खारीमाल के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 12 लीटर कीमती करीबन 1200/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी आनंद पिता अशोक लोवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कालापाठा खालवा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती करीबन 800/-रुपये की जप्त की गई| आरोपी देवीसिंग पिता विजयसिंह तवंर जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहन्याभाम के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब 18 क्वार्टर सीलबंद कीमती 1260/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी रामकृष्ण पिता जगदीश जाति चमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आंवलिया के कब्जे से बाम्बे व्हीस्की लाल कलर शराब के 10 क्वाटर तथा स्पेशल लाल करल के 20 क्वाटर कीमती 2000/-रुपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 20.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 21वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 11000 /- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 20.04.2026 को 43 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों में 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 15 प्रकरणों में 15 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 12 प्रकरणों में 13 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 42 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,505 2 minutes read







