
श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज , खंडवा द्वारा समाजहित में एक सराहनीय पहल करते हुए निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन श्री पटेल सेवा समिति धर्मशाला, खंडवा में संपन्न
किया गया।
इस पावन अवसर पर नवयुगलों का वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करना एवं अनावश्यक खर्चों से परिवारों को राहत प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे विशेष रूप से उपस्थित रहीं एवं नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान कर कन्यादान की रस्म अदा की गई एवं उनके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए नारमदेव ब्राह्मण समाज एवं मालवीय गोड समाज में विधायक जी के द्वारा 51 -51 हजार रुपए सामूहिक विवाह में समिति को देने की घोषणा भी की
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग एवं संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में समिति द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों भारतीय जनता पार्टी महामंत्री धर्मेंद्र जी बजाज एवं डॉ अनीश अर्जरे का आभार व्यक्त किया गया।









