ताज़ा ख़बरें

थाना हरसूद पुलिस ने 04 आरोपियों को रेवापुर जंगल में नगदी 30,800 रूपये नगद सहित जुआ खेलते पकड़ा

खास खबर

थाना हरसूद पुलिस ने 04 आरोपियों को रेवापुर जंगल में नगदी 30,800 रूपये नगद सहित जुआ खेलते पकड़ा
खंडवा, 20 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा अवैध जुआ सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये थे, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर को दिनांक 20.04.2026 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेवापुर जंगल में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, मुखबिर सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर के निर्देशन में गठित टीम उप निरी. रमेश मोरे व फोर्स की मदद से दबिश देकर आरोपी 01. नरसिंह पिता लालजी भाई पटेल जाति गुजराती उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्रं. 09 खिरकिया, 02. मुकेश पिता भाऊराव भारव्दाज जाति मराठा उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्रं. 15 छिपाबड जिला हरदा 03. आजाद पिता हबीब खान जाति पिंजारा उम्र 34 साल निवासी ग्राम चैनपुर सरकार 04. विनोद पिता शिवराम देवडा जाति बलाही उम्र 44 साल निवासी ग्राम मुगल के कब्जे से 52 तास के पत्ते व नगद 30,800 रूपये एवं मौके से मोटरसाइकिल प्लैटिना Mp47 ML 5965 एवं मो. सा HF डीलक्स MP12 NA 0679 को आरोपीगणों के कब्जे से जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना हरसूद में अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!