ताज़ा ख़बरें

नगर निगम खंडवा में सफाई मित्रों के लिए व्यापक स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां एवं स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की

खास खबर

नगर निगम खंडवा में सफाई मित्रों के लिए व्यापक स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां एवं स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की

खंडवा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल के मार्गदर्शन में आज नगर निगम खंडवा के सभागार में सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन स्वच्छता नॉलेज पार्टनर फीडबैक फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को कचरा प्रबंधन, कुछ महिला सफाई मित्रों को मास्टर ट्रेनर बनाना एवं कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना रहा।

कार्यशाला में अपर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों की सराहना करते हुए उनके योगदान को शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बताया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष जोर दिया। नगरीय प्रशासन की इस पहल की सराहना की ।

कार्यक्रम के दौरान 4 विशेषज्ञों द्वारा कचरे के वर्गीकरण, स्रोत पर पृथक्करण (Source Segregation), कचरा प्रसंस्करण एवं स्वच्छता मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के सही उपयोग और उसके महत्व के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टरों की पूरी टीम द्वारा व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफाई कर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। विशेष रूप से महिला सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पोषण, स्वच्छता एवं नियमित जांच के महत्व पर प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में महिला सफाई मित्रों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें अपने कार्य को अधिक सुरक्षित, संगठित और प्रभावी ढंग से करने में सहायता प्रदान करते हैं।

नगर निगम खंडवा द्वारा आयोजित यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने का भी सशक्त प्रयास है।
कार्यशाला के बाद सफाई मित्रों को IEC टिम से जोड़ा गया ताकि किसी चीज की आवश्यकता सरकारी योजनाओं, हेल्थ से सबंधित सहायता के लिए मदद मिल सके ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!