
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को ओंकारेश्वर आएंगे
—
खण्डवा//
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को ओंकारेश्वर आएंगे तथा वहां आयोजित “एकात्म पर्व” कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 अप्रैल को सुबह 8ः40 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9ः30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1ः20 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।












