
भाजपा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का सफल आयोजन।
बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें, और असमानता, कुरितीयो व समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करे, ,,भगवान परमार,
खंडवा। संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांतों को आज पूरा देश मां रहा है। 14 अप्रैल को पूरे देश के साथ खंडवा में भी बाबा साहब की जन्म जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बाबा साहब की जन्म जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम पूरे प्रदेश आयोजित हो रहे हैं इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगोष्ठी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री परमार ने बाबा साहब अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया नमन किया अपने उद्बोधन में श्री परमार ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके महान उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है—
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—यह केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है।
श्री परमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता एवं कुरीतियों को समाप्त करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। संगोष्ठी को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव एवं अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की बावरे ने भी संबोधित करते हुए बाबा साहब को याद किया श्री परमार के प्रथम खंडवा आगमन पर मोर्चे के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं निमाड़ संभाग प्रभारी नीतेश नरवाले तथा कोषाध्यक्ष अंकित खंडवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की बावरे एवं प्रदेश आईटी सेल प्रभारी कपिल अनजने, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे, प्रियांशु चौरे, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, श्रीमती स्नेहा पवार सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में श्री परमार ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।












