
खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोशनाई स्थित एस के वेयर हाउस में
गेहूं उपार्जन केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं तोल कांटे का पूजन कर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक तनवे ने उपस्थित किसानों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा मिठाई वितरित की। उन्होंने स्वयं गेहूं तौलकर उपार्जन प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया। विधायक ने किसानों को समर्थन मूल्य (MSP) की जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं का भाव 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने की घोषणा भी की गई है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह गौड़, पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता सहित किसान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









