*दीवाने झूलेलाल साईं के नाम के….बहुत जल्द करेगा नागरिक अभिनंदन और सामूहिक जन्मदिवस का आयोजन*
खंडवा।सिंधी सेवा मंडली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सभनानी का नागरिक अभिनंदन शीघ्र ही किया जाएगा।
दीवाने झूलेलाल साईं के नाम के संस्था के जैकी रेवतानी और काली सहजवानी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए संजय सभनानी का अतिशीघ्र श्री झूलेलाल मंदिर में सम्मान किया जाएगा,साथ ही समाज के कई गणमान्यजन का जन्मदिवस भी सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था अब तक 1600 से भी अधिक जन्मदिन इष्टदेव के मंदिर में मना चुकी है।यह संस्था निस्वार्थ भाव से दो वर्ष से निरंतर सक्रिय है और सिंधी कॉलोनी,टैगोर कॉलोनी,पदम नगर के अनेक युवा समाजसेवी इससे जुड़े हुए हैं।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल का कहना है कि इन आयोजनों का एकमेव उद्देश्य आपसी एकता और भाईचारे में अभिवृद्धि करना है।अभी तक नेक समाजसेवी मुक्तकंठ से इस प्रयास की सराहना कर इसे सामाजिक एकत्रीकरण का विनम्र प्रयास कह चुके हैं।










