
*5 दिवसीय शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 2 अप्रैल से*
*नवकार नगर में लगेगा 5 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर*
खण्डवा। खण्डवा के नवकार नगर स्थित नक्षत्र गार्डन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रेरणा व लायन्स क्लब खण्डवा के सहयोग से पाँच दिवसीय शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जानकारी देते हुए समाजसेवी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित शिविर में देव संस्कृति विश्व विद्यालय से प्रशिक्षित व वायु सेना में अपनी सेवा दे चुके ,प्राकृतिक चिकित्सक व न्यूरोथेरेपिस्ट आचार्य सुरेश चौधरी जी द्वारा चिकित्सा की जावेगी।शिविर हेतु तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे आचार्य सुरेश चौधरी ने रोग मुक्त, दवा मुक्त और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वजन घटाने के सरल उपाय,ब्लड प्रेशर का कारण एवं उपाय,आहार विज्ञान,शरीर शुद्धि के लाभ,रोग क्यों होते है एवं समय से पहले ही रोगों से कैसे मुक्त रहा जाए। उन्होंने कहाकि भोजन के 1 घण्टे पहले व 1 घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। भोजन के समय अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। उन्होंने 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 5 30 से 10 -30 बजे तक नवकार नगर नक्षत्र गार्डन में लगने वाले प्राकृतिक चिकित्सा शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रेरणा से ओषधि विहीन चिकित्सा से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज, गैस, एसिडिटी, गुटने का दर्द,कमर दर्द, सर्वाइकल, माइग्रेन आदि बीमारी का इलाज किया जावेगा। डॉ अजय लाड़ व लोकेश स्वामी ने बताया कि 1 अप्रैल को शाम 6 बजे शिविर अनुशासन गोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। नारायण बाहेती ने कहाकि बड़े -बड़े प्राकृतिक पद्धति से इलाज करने वाले चिकित्सालयों में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ इस शिविर में दिया जाएगा।सहायक आचार्य मनोज चौरे ने बताया कि वर्ष में 1 बार शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर से अनेको गम्भीर रोगों से बचा जा सकता है।लोकेश स्वामी व अजय लाड़ ने कहाकि 5 दिनो मे 2 से 7 किलो तक वजन कम होकर स्वास्थ्य लाभ मिलता है।उन्होंने शिविर को बहु उपयोगी बताते हुए शिविर हेतु शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।










