ताज़ा ख़बरें

*कपिल मिश्रा ने की देहदान की घोषणा*

*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 169 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*

*कपिल मिश्रा ने की देहदान की घोषणा*
*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 169 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*

खण्डवा।बड़ाबम निवासी कपिल मिश्रा ने मरणोपरांत देहदान का घोषणा पत्र भरकर लायन्स नेत्रदान देहदान व अंगदान जनजागृति समिति को सौंपा। जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स समिति के संयोजक नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा, नेत्रदान–देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर पूर्व में देहदान की घोषणा करने वाले हेमन्त डोंगरे की प्रेरणा से पत्नी श्रीमती माधुरी मिश्रा व पुत्र ऋषि मिश्रा की सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर स्वयं ने हस्ताक्षर कर देहदान घोषणा पत्र समिति को सौंपा। यह समिति द्वारा भरा गया 169 वाँ देहदान घोषणा पत्र है।
सक्षम खण्डवा के अध्यक्ष एवं समिति संयोजक नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा समाज में बढ़ती मानवीय चेतना का प्रमाण है। इस अवसर पर नेत्रदान–देहदान समिति के नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले,सुनील जैन,राजीव मालवीय,अनिल बाहेती,सुरेंद्रसिंह सोलंकी हरवंतसिंघ कुकरेजा,हेमन्त डोंगरे, घनश्याम वाधवा,लायन्स क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, राजीव शर्मा, गांधी प्रसाद गदले, डॉ. राधेश्याम पटेल, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,अखिलेश गुप्ता सहित सक्षम संस्था,लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। देहदान की घोषणा करते हुए कपिल मिश्रा ने भावुक शब्दों में कहा कि “मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है।”
समिति के सहयोग से 22 देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द की जा चुकी हैं तथा 521 दिवंगत व्यक्तियों के नेत्रदान सफलतापूर्वक कराए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!