ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों,जिला कार्यकारिणी का स्वागत, पूर्व पदाधिकारियों का किया सम्मान

खास खबर

कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों,जिला कार्यकारिणी का स्वागत, पूर्व पदाधिकारियों का किया सम्मान

पार्टी में जिन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है, उनका मुख्य दायित्व संगठन को मजबूत करना है “उत्तमपाल सिंह”

आपके मार्गदर्शन से ही संगठन को मजबूती प्रदान करने में हम सफल हो सकते है “प्रतिभा रघुवंशी”

खंडवा/
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 मार्च बुधवार को गांधी भवन खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नवीन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा तथा जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देती है। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।कार्यक्रम में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
डॉ मुनीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी साथ ही सभी को मिल जुलकर काम करने की समझाइश दी।कुंदन मालवीय एवं राजनारायण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के एक फोन पर काम करेंगे हर सुख दुःख में साथ रहेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी।संजय पाटीदार ने कहा साथियों अब सबको मिलकर कार्य करना है,हमारे नेता सब एक रहते हैं परंतु हम तेरा मेरा कर एक दूसरे से बुराई लेते हैं ऐसा करते 23 साल हो गए इसलिए अब एकजुट होकर कार्य करेंगे तब ही सत्ता आएगी,संजीव पटेल ब्लाक अध्यक्ष पंधाना ने कहा कि किसानों व आमजन की आवाज उठाएंगे जो भी पार्टी द्वारा संगठन का काम मिलेगा धरातल पर करेंगे।
उत्तमपाल सिंह एवं प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से हमको यह जिम्मेदारी मिली है और आपके मार्गदर्शन से ही संगठन को मजबूती प्रदान करने में हम सफल हो सकते है।अब हमको घर पर नही बैठना है संगठन के लिए सतत समय देकर अपनी भूमिका निभाना हैं।
कांग्रेस पार्टी में जिन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनका मुख्य दायित्व संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए आवश्यक है कि वे लगातार जनसंपर्क बनाए रखें, आम जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान दिलाने का प्रयास करें। साथ ही, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, डॉ मुनीश मिश्रा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी, शांतनु दीक्षित ,दीपक मुल्लू राठौर,सलीम पटेल,प्रफुल्ल जैन,ओंकार पटेल,श्रीराम पटेल,राजकुमार कैथवास,मनोज भरतकर,अनिल जाधव,धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित खंडवा शहर सहित पंधाना,हरसूद मान्धाता विधानसभा के नेता कार्यकर्ता उपस्थितज थे।कार्यक्रम का संचालन प्रियेश चौकडे ने किया एवं आभार राजकुमार कैथवास ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!