किशोर प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाईस ऑफ खण्डवा गायन प्रतियोगिता का फाइनल आज।
किशोर कुमार सभागृह में होगा आज दोपहर तीन ग्रुपों की गायन प्रतियोगिता का मुकाबला।
खण्डवा।किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय वाईस ऑफ खण्डवा का फाइनल राउंड खण्डवा के किशोर कुमार सभागृह में 12 बजे से प्रारम्भ होगा।जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,उपाध्यक्ष गुरमीत सिंघ उबेजा, सुनील सकरगाये आशीष चटकेले कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ,अतुल अत्रिवाल व हरदीपसिंघ चावला के नेतृत्व में ऑडिशन व क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल राउंड सम्पन्न हुआ। 31 जुलाई को सेमी फाइनल राउंड में सभी ग्रुपो के प्रतियोगियों ने अपने गायन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।निर्णायकों द्वारा ओपन नम्बर मार्किंग की।जिसमे अधिक नम्बर प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों का चयन फाइनल के लिए किया गया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सीनियर ग्रुप से 7 प्रतियोगी फाइनल में प्रस्तुति देंगे। कृष मोहे खण्डवा ,रेहान शेख खरगोन , लखन भारद्वाज खण्डवा,संगीता सावनेर खण्डवा , ऋषिपाल सिंघ भाटिया इन्दोर ,अमर गांठे इन्दोर काव्यांश जोशी खण्डवा। जूनियर ग्रुप से 6 प्रतियोगी फाइनल में प्रस्तुति देंगे, संस्कृति घुगे,अमिताभ दोगने ,रोनक गिदवानी ,नव्या दुबे ,दुर्गेश पटेल ,जिया इंगले।
सब जूनियर ग्रुप से 6 प्रतियोगी फाइनल में प्रस्तुति देंगे। आयान श्रीवास्तव मूँदी ,शिवम कपिल घुगे जलगांव,धुर्वा तोमर खण्डवा ,सिद्धि दुबे खण्डवा ,तीर्थ जेन खरगोन ,दिशा हिवराले खण्डवा अपनी प्रस्तुति देंगे।
उपस्थित श्रोताओं ने सेमी फाइनल राउंड में प्रतियोगिता के स्तर की सराहना की। आभार नारायण बाहेती ने माना। मंच अध्यक्ष रणवीर चावल एवं पदाधिकारियों ने सभी संगीत प्रेमियों से संगीत के सुरों की गायन प्रतियोगिता के शानदार मुकाबले में पधारने की अपील की।










