
*थाना पदमनगर पुलिस द्वारा चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, संपत्ति सम्बन्धी अपराध एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना पदमनगर पुलिस द्वारा फरियादी पर जान से मारने कि नियत से चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*घटना विवरण*:- थाना पदमनगर मे फरियादी द्वारा दिनांक 29/07/26 को अनाज मंडी में कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी राहुल पिता राधेश्याम भी निवासी रिचफल पुनासा को चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाई कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/26
धारा 109, 296(B), 115(2), 351(3), 118(1) BNS का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज एवं तकनिकी साक्ष कि सहायता से आरोपी:-
(01) अर्पण पिता अनूप करोल उम्र 18 साल निवासी दादाजी वार्ड खंडवा।
(02) आकाश पिता अजब सिंह बंजारा 19 साल निवासी छालपी सिंगाजी।
(03) बंटी पिता हरचंद बंजारा 20 साल निवासी छालपी सिंगाजी।
को विधिवत गिरफ्तार नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
इनके अतिरिक्त दो अन्य नाबालिक कि घटना मे संलिप्तता पाई जाने से वैधानिक कार्यवाही कि गई।










