ताज़ा ख़बरें

*लायन्स क्लब खण्डवा ने ग्रीष्मकालीन प्याऊओ का किया शुभारंभ*

खास खबर

*लायन्स क्लब खण्डवा ने ग्रीष्मकालीन प्याऊओ का किया शुभारंभ*

*सोडानी व मोदी ने लायन्स भोजन सेवा केंद्र का किया अवलोकन*

खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ करते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं। क्लब द्वारा वर्षों से स्थायी प्याऊ के साथ-साथ ग्रीष्मकाल में अस्थायी प्याऊ लगाकर राहगीरों, मरीजों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, उपाध्यक्ष लायन घनश्याम वाधवा, सचिव लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पवन लाड़, लियो क्लब अध्यक्ष लियो सुमित परिहार, सचिव लियो अभिषु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष लियो केतन वर्मा व अपूर्व उपाध्याय के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ग्रीष्मकालीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायन डॉ. राजेन्द्र सोडानी एवं लायन अनिल मोदी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने करकमलों से प्याऊ का उद्घाटन किया। क्लब द्वारा नगर निगम के सहयोग से शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी शीघ्र ही प्याऊ प्रारंभ किए जाएंगे।
अतिथियों ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र का अवलोकन भी किया तथा स्वयं अपने हाथों से मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन परोसा। इस दौरान गांधी प्रसाद गदले, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, गुरमित सिंह उबेजा, राजीव मालवीय एवं अखिलेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेवा केंद्र की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र सोडानी ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित भोजन सेवा केंद्र ने न केवल लायन्स प्रांत बल्कि मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इस दिशा में क्लब की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
वहीं लायन अनिल मोदी ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। क्लब की आपसी फेलोशिप एवं वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन इसकी सफलता का प्रमुख आधार है। सेवा के इस कार्य की लायंस क्लब को शुभकामना देते हुए समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परम श्रद्धेय डोंगरे जी महाराज अपनी हर कथाओं में कहते थे कि भूखे को रोटी और प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस उपदेश को लेकर लायंस और लियो क्लब जगह-जगह पर इस भीषण गर्मी में लोगों को जल से तृप्त करने के लिए ठंडे पानी के प्याऊ लगा रहा है एक पुण्यशाली अच्छा कदम है। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, बी.पी. तिरोले, बी.आर. तिरोले, रेखा रामस्नेही, सनत श्रीमाली, राजू जोशी,सुरेंद्र सिंह सोलंकी, समाजसेवी सुनील जैन, हरजीत सिंघ खरबंदा,गुरजीत सिंघ चावला, अविनाश शुक्ला, संजय गंगराड़े सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!