ताज़ा ख़बरें

आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न —

खास खबर

आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

खण्डवा//राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग इकाई खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में गौरीकुंज सभागृह में भूकंप पूर्व तैयारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला सत्र मे स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे ने भूकंप एवं अन्य आपदाओं से निपटने के दौरान जागरूकता के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने आपदा प्रबंधन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कार्यशाला में श्री रविन्द्र महिवाल, प्लाटून कमाण्डर द्वारा भूकंप आपदा पूर्व तैयारी एवं ओव्हरव्यू बताया गया। इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर श्री कमल बख्तयापुरी ने भूकंप आने पर ध्वस्त संरचना में खोज एवं बचाव तथा इमारत तकनीक के बारे में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल कुमार ने सीपीआर तकनीक के माध्यम से जीवन रक्षा करने के सम्बंध में जानकारी दी। एसडीईआरएफ जवानों ने सीपीआर तकनीक का प्रयोग करके दिखाया। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक श्री अंकेश सोमानी ने किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!