ताज़ा ख़बरें

खंडवा में जन्मे प्रसिद्ध गायक किशोर दा के जन्मदिन पर 3 दिवसीय जिला प्रशासन का “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आज से प्रारंभ।

खास खबर

खंडवा में जन्मे प्रसिद्ध गायक किशोर दा के जन्मदिन पर 3 दिवसीय जिला प्रशासन का “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आज से प्रारंभ।

गौरव दिवस के प्रथम दिन आज मैराथन दौड़ और गायन प्रतियोगिता का फाइनल होगा।

4 अगस्त को किशोर नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में

खंडवा। देश के महान गायक खंडवा में जन्मे हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाजसेवी और किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 2 अगस्त को प्रातः 8 बजे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन नगर निगम कार्यालय से केवलराम चौराहे तक होगा। इसके अलावा 2 अगस्त दोपहर में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की ओर से आयोजित गायन प्रतियोगिता “वॉइस ऑफ खंडवा” का फाइनल किशोर कुमार सभागृह में होगा। गौरव दिवस के उपलक्ष 3 अगस्त को स्कूली व कालेज के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति नगर निगम के सामने मंच पर सुबह 7:30 बजे से होगी। वही पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में 3 अगस्त को ही प्रातः 11 से 2 बजे तक स्कूली विद्यार्थियों की हिंदुस्तान अभिकरण के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा 3 अगस्त की शाम को नगर निगम व घंटाघर के पास फ़ूड फेस्टिवल आयोजित होगा तथा केवल राम चौराहे से घंटाघर तक बैंड पार्टियों की प्रस्तुति होगी। नगर निगम चौराहे पर बने मंच पर 3 अगस्त की रात्रि में 8 बजे से किशोर कुमार के गीतों की आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा। एवं रात्रि 12:00 बजे किशोर दा के जन्म उत्सव पर आतिशबाजी के साथ केक काटा जाएगा।
किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रसिद्ध गायक किशोर दा के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के तत्वाधान में किशोर दा की समाधि पर जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि एवं किशोर दा के प्रेमी पुष्पांजलि स्वरांजलि प्रस्तुत करेंगे। गौरव दिवस के उपलक्ष में तीसरे दिन 4 अगस्त की शाम 7ः30 बजे से किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच जिला प्रशासन, बैंक आफ इंडिया, नगर निगम प्रशासन के सहयोग से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश व प्रीति जोशी मुंबई द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही इस वर्ष बंसल परिवार द्वारा मुम्बई के जाने माने पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र के साथ किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!