
खंडवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय खंडवा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया


। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को फल वितरण किया गया। साथ ही नवीन ICU हॉल का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, पार्षद आशीष चटकले, गोपी शर्मा, मनीष सारसर, भावेश बिल्लौरे, अनीश अरझरे, विशाल छाबड़ा, संदेश गुप्ता, सरपंच राहुल मंदवाल, भरत पटेल, श्रृंगी उपाध्यक्ष, दीप सिंह झाला एवं संजय परदेसी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










