खंडवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत हवन-पूजन किया।
इस अवसर पर दादाजी धूनीवाले महाराज से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई, साथ ही प्रदेश में निरंतर विकास कार्य होते रहने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, पार्षद आशीष चटकले, गोपी शर्मा, मनीष सारसर, भावेश बिल्लौरे, अनीश अरझरे, विशाल छाबड़ा, संदेश गुप्ता, सरपंच राहुल मंदवाल एवं संजय परदेसी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










