ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रियों के लिए श्री कृष्ण बालाजी नगर रुकने के लिए एक शानदार केंद्र होगा।

खास खबर

ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रियों के लिए श्री कृष्ण बालाजी नगर रुकने के लिए एक शानदार केंद्र होगा।

केवल घर बेचना हमारा उद्देश्य नहीं, परिवार में खुशी और अच्छा माहौल देना हमारा उद्देश्य है, ,,रितेश गोयल,,

खंडवा। बड़े शहरों की तर्ज पर दादाजी की नगरी खंडवा में चारों दिशाओं में बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल परिवार द्वारा शानदार आधुनिक कॉलोनीयो का निर्माण किया गया है बड़ी संख्या में बालाजी ग्रुप की कॉलोनी में अपना आशियाना बना रहे हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप श्री कृष्ण बालाजी नगर का निर्माण किया जा रहा है जहां भगवान केदारनाथ का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। एवं ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रियों के लिए एक अच्छी सुविधा इस क्षेत्र में उपलब्ध होगी। श्री कृष्णा बालाजी नगर में निवेश का सुनहरा अवसर हें,अब हॉलिडे होम होंगे व्यवसाय का माध्यम, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अब ठहरने का अनुभव बदलने वाला है। सनावद में, ओंकारेश्वर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर बालाजी ग्रुप द्वारा एक अनूठी कॉलोनी श्री कृष्ण बालाजी नगर की शुरुआत की गई है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की हॉलिडे होम प्लानिंग है, जो निवेश के साथ-साथ शानदार रिटर्न की गारंटी भी देती है।
क्या है हॉलिडे होम कॉन्सेप्ट?
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निवेशक अपना निजी हॉलिडे होम खरीद सकते हैं। इसका दोहरा लाभ यह है कि जब भी उनके मेहमान ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आएं, तो निवेशक के पास अपना खुद का घर होगा। वहीं, उसकी अनुपस्थिति में बालाजी ग्रुप इस हॉलिडे होम का रखरखाव करेगा और इसे आने वाले यात्रियों को रेंट (किराए) पर उपलब्ध कराएगा।
व्यापारिक दृष्टिकोण से बड़ा फायदा
बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल ने बताया कि ओंकारेश्वर में सालभर अधिकतर समय पर देश भर से भक्तों का भारी हुजूम उमड़ता है। ऐसे में ठहरने के लिए प्रीमियम और अच्छी जगहों की भारी मांग रहती है।
हॉलिडे होम रेंट पर चलने से निवेशक को प्रतिमाह आकर्षक किराया से आय प्राप्त होगी।
प्रॉपर्टी का रखरखाव
बालाजी ग्रुप की देखरेख में निवेशक की प्रॉपर्टी हमेशा साफ-सुथरी और सुंदर बनी रहेगी।
वैल्यू में वृद्धि
ओंकारेश्वर और सनावद के बढ़ते महत्व के कारण प्रॉपर्टी के दाम भी भविष्य में तेजी से बढ़ेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए खास
केदारनाथ भगवान और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने आने वाले भक्तों को अक्सर अच्छी सुख-सुविधाओं वाले कमरों की तलाश रहती है। श्री कृष्ण बालाजी नगर के ये हॉलिडे होम्स उसी कमी को पूरा करेंगे, जिससे पर्यटकों को घर जैसा अहसास मिलेगा और निवेशकों को व्यापारिक लाभ।
सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल परिवार द्वारा खंडवा नगर में कॉलोनी के साथ तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के समय भी एक अच्छा केंद्र बनाया जा रहा है जिसका लाभ तीर्थ यात्रियों को प्राप्त होगा। रितेश गोयल का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल घर बेचना नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जहाँ आपकी प्रॉपर्टी आपकी कमाई का जरिया बने और उसकी चमक हमेशा बरकरार रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!