ताज़ा ख़बरें

स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गुड़ी पड़वा का पर्व

खास खबर

स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गुड़ी पड़वा का पर्व

खण्डवा//हरवर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया गया।विद्यालय की प्रचार प्रमुख श्रीमती अंकिता खेड़े ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में सहयोग श्री मानस मंडल के द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी किया गया।साथ ही गुड़ी बांधकर रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की गई ततपश्चात विद्यालय के आचार्य परिवार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बड़गांव माली,गोलजोशी, चमाटी, आबूद, कोरगला,शेखपुरा, सिरपुर,बोरगांव, तथा नगर में हॉस्पिटल चौराह,पडावा सहित शनिमंदिर चौक पर व घरों में जाकर बच्चे,बड़े,बुजुर्ग व महिलाओं के ललाट पर तिलक लगाते हुए हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रसादी वितरण की गई।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,श्री भूपेंद्र जी चौहान सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम के समापन पर आरती व प्रसादी वितरण की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!