
पुलिस कंट्रोल रूम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

खंडवा, 09 अप्रैल 2026
दिनांक 09.04.2026 को एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट की धारा 50 के प्रावधानों और उनकी बारीकियों के महत्व को लेकर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारनेकर के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निकिता मंडलोई, सी.एम.एच.ओ. डॉ. ओपी जुगतावत, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी, मनोचिकित्सक डॉ. संजय इंगले, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिले के थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के प्रावधानों और उनकी बारीकियों से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की जब्ती और तलाशी के दौरान अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं (विशेषकर धारा 50 के अंतर्गत व्यक्तिगत तलाशी के नियमों) के प्रति पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को और अधिक दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से राजपत्रित अधिकारी 03, निरीक्षक 13, उप निरीक्षक 19, सहायक उप निरीक्षक 19, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक 55 शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा कानूनी त्रुटियों से बचने और एनडीपीएस मामलों के सफल अभियोजन सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।











