
*विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र का जाप*
*संपूर्ण विश्व में एक ही दिन एक ही समय हुआ महामंत्र का जाप*
खण्डवा//
जीतो ( JITO) संस्था द्वारा 9 अप्रैल 2026 को नवकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि अभी विश्व में फैल रही अशांति और हिंसा को रोकने के लिए सकल जैन समाज द्वारा भारत सहित दुनिया भर में रह रहे जैन अनुयायियों द्वारा एक ही दिन एक ही समय नवकार महामंत्र का जाप किया गया। गुरुवार को पूरी दुनिया में सुबह 8,01 बजे से 9.36 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे नवकार महामंत्र का जाप हुआ ।उसी कड़ी में सकल श्वेतांबर जैन समाज खंडवा द्वारा टपाल चाल स्थित जैन स्थानक महावीर भवन में सुबह 8:01 से 9:36 तक महामंत्र का जाप किया गया।इस दौरान जैन समाज के स्त्री और पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।जैन समाज के पुरुष सफेद वस्त्र में और महिलाएं केसरिया साड़ी में उपस्थिति रही। श्वेतांबर जैन समाज के पदाधिकारियों विकास बोथरा, विजय, भागचंद मेहता, चंद्र कुमार सांड,डा एन के सेठिया, राकेश बम, संजय बम, सोभाग,दीपक सांड , राजेश मेहता, कमल ललवानी शेषमल खींचा, दर्शन मेहता,महिलाओं में तरुलता ,सेजल मेहता, शिखा बोथरा, सुनीता बम, सुनीता सांड मधु लालवानी आदि ने विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र का जाप किया।











