ताज़ा ख़बरें

चैत्र प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

खास खबर

चैत्र प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

खण्डवा// सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खंडवा में चैत्र प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन अवसर पर आचार्य परिवार द्वारा सभी को मंगल तिलक लगाकर नीम एवं गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
आचार्य परिवार की टोलियों द्वारा विद्यालय क्षेत्र के चौराहों एवं दुकानों पर आमजन एवं राहगीरों को तिलक लगाकर नीम-गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी को नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएँ दी गईं। समिति अध्यक्ष आदरणीय तेजकरण जी पवार ,प्राचार्य देवेंद्र जोशी , प्रधानाचार्य शालिनी चंदेल एवं
समस्त आचार्य परिवार द्वारा मिलकर सूर्य देवता को जल अर्पित किया गया उसके पश्चात गुड़ी का पूजन किया गया गुड़ी के पूजन के पश्चात सुंदरकांड का पाठ करके सभी को प्रसाद विपरीत किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!