
*सद्भावना मंच व्दारा शौर्य दिवस पर शूरवीर जवानों किया नमन*
खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ के शूरवीर जवानों के बलिदान को याद कर नमन किया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि सीआरपीएफ का शौर्य दिवस भारतीय सैन्य इतिहास में शौर्य का एक स्वर्णिम अध्याय माना जाता है। जो 1965 में कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ शूरवीर जांबाज जवानों की अद्वितीय वीरता की याद दिलाता है। जिसमें 34 दुश्मन मारे गए थे। सीमित संसाधनों के बावजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मात्र 2 बटालियन की टुकड़ी ने पाकिस्तान की 51वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के हमले का डटकर सामना कर दुश्मन के तीन हमलों को विफल कर दिया और सरदार पोस्ट पर कब्जा करने के उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, पंडित केके व्यास, अनूप शर्मा, त्रिलोक चौधरी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, डॉ एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, अशोक जैन, रजत सोहनी, चंद्रशेखर सोनी, किरण धीमान, सतीश मुदीराज, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि व्दारा राष्ट्र के लिए बल के ऐतिहासिक पराक्रम को याद कर बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया गया।











