ताज़ा ख़बरें

एस डी ई आर एफ होमगार्ड की टीम ने अहमदपुर खेगांव में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीन लोगों की जान बचाई

खास खबर

एस डी ई आर एफ होमगार्ड की टीम ने अहमदपुर खेगांव में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीन लोगों की जान बचाई

खण्डवा//होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले दिनों जिले के ग्राम अहमदपुर खेगांव में अतिवर्षा की स्थिति में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर 3 लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अहमदपुर खेगांव पुल क्षेत्र में तीन व्यक्ति बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए एसडीईआरएफ, होमगार्ड की क्यूआरटी टीम को प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित था। लगातार वर्षा के कारण अहमदपुर खेगांव जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति के कारण अवरुद्ध था। ऐसी परिस्थिति में टीम द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए वैकल्पिक मार्ग का चयन किया गया और टीटगांव मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई प्रारंभ की गई। तेज जल प्रवाह, रात्रि का अंधकार एवं अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए एस डी ई आर एफ के जवानों द्वारा पूरी सावधानी एवं रणनीतिक योजना के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
जिले के प्रभारी कलेक्टर श्री नागार्जुन गौड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अहमदपुर की इस रेस्क्यू की लगातार मॉनिटरिंग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग, जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए एवं अन्य विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर रेस्क्यू दल के साथ उपस्थित प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव और जवानों को हरसंभव प्रयास से सफल रेस्क्यू के लिए आवश्यक निर्देश दिए । जवानों ने सुरक्षा रस्सियों का उपयोग, दो ट्रैक्टरों की सहायता से सुरक्षित पहुंच मार्ग तैयार किया और तेज बहाव के बीच फंसे व्यक्तियों तक पहुंच बनाई। अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में जवानों ने स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मानवीय जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और लगातार प्रयास जारी रखा। लगभग 3 घंटे में तीनों व्यक्तियों का सफल जीवित रेस्क्यू प्रयासों, उत्कृष्ट टीमवर्क एवं साहसिक निर्णयों के परिणामस्वरूप रात्रि 22:50 बजे तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अभियान में जिन लोगों की जान बचाई गई उनमें पवन पटेल पिता श्री कैलाश पटेल निवासी ग्राम बमनगांव, शुभम दानल पिता श्री किसन दानल निवासी शंकर नगर, खंडवा और विनोद गोलसर पिता श्री जितेंद्र गोलसर निवासी सलैया शामिल हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!