
“मैराथन दौड़” के साथ खंडवा गौरव दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रमो का हुआ शुभारंभ
—
खण्डवा//हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जिले में “खण्डवा का गौरव दिवस” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह नगर निगम चौराहे से मैराथन दौड़ को खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। महापौर श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में उपस्थित नागरिकों को खंडवा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने जुंबा डांस का भी आनंद लिया।











