ताज़ा ख़बरें

*जूनियर ग्रुप में रौनक गिदवानी व सब जूनियर ग्रुप में तीर्थ जैन रहे सरताज।*

खास खबर

*जूनियर ग्रुप में रौनक गिदवानी व सब जूनियर ग्रुप में तीर्थ जैन रहे सरताज।*

किशोर कुमार सभागृह छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के गीतों से गूंजाय मान हुआ।

खंडवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के राष्ट्रीय वाईस ऑफ खण्डवा का फाइनल का आयोजन किशोर कुमार सभागृह में सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,उपाध्यक्ष गुरमीत सिंघ उबेजा, सुनील सकरगाये व आशीष चटकेले कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,अतुल अत्रिवाल व हरदीपसिंघ छाबड़ा टेबुलेशन टीम के अविनाश शुक्ला ,मनोज शाह व पवन दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित फाइनल राउंड में अतिथि के रूप में जिला माहेश्वरी महिला महासभा की अध्यक्ष रीना गिलड़ा ,सह सचिव पूर्णिमा बाहेती, संचार के भट्ट जी ,धानुका ग्रुप के पालीवाल ने उपस्थित होकर किशोर दा व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर फाइनल राउंड का शुभारंभ किया। निर्णायक के रूप में दिलीप बोसे भोपाल,सुलेखा भट्ट उज्जैन,विशाल विश्वकर्मा खण्डवा व मुम्बई व महागुरु के रूप में उस्ताद सलीम भोपाल ने निर्णय के साथ ही सुर ताल की समझाइस दी व उसे सही गाकर बताया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पहले सब जूनियर ग्रुप के नन्हे नन्हे 6 प्रतियोगियों ने अपनी गानों की प्रस्तुति से सभागृह में उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर किया। सब जूनियर ग्रुप में तीर्थ जैन ने सर्वाधिक 299 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किये।शिवम कपिल घुगे जलगांव 243 अंक प्राप्त कर द्वितीय, दिशा हिवराले खण्डवा ने 238 अंक प्राप्त कर तृतीय, स्थान प्राप्त किया।
जूनियर ग्रुप के प्रस्तुति के पूर्व विधायक कंचन तनवे व सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ,एमआई सी मेम्बर राजेश यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। विधायक कंचन तनवे ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हु के गाने की प्रस्तुति से किशोर दा को श्रद्धांजलि दी। बजरंग बहादुर जी ने हाल दिल का ना पूछो सनम गीत गाया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जूनियर ग्रुप में 6 प्रतियोगियो ने अपनी प्रस्तुति दी। रौनक गिदवानी खण्डवा ने 321 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया नव्या दुबे रतागढ़ खण्डवा ने 301 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अमिताभ दोगने खण्डवा ने 298 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर ग्रुप की प्रस्तुति से पूर्व शुभकामनाएं देने हेतु महापौर अमृता यादव,पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ,प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा ,एसडीएम व मंच के प्रबंध कार्यकारिणी चेयरमैन ऋषि कुमार सिंगाई उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मंच के शरद खंडेलवाल,भूपेंद्रसिंह चौहान,एन के दवे,दीपक जोशी,संजय गंगराड़े आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रदीप जैन ने व आभार सचिव नारायण बाहेती ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!