ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह बुधवार सुबह*

खास खबर

*सिंधी समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह बुधवार सुबह*

खंडवा।सिंधी समाज द्वारा सामूहिक होली मिलन का कार्यक्रम बुधवार सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक सिंधी धर्मशाला बगीचा ग्राउंड में होगा।प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि प्रतिवर्ष समाज द्वारा एक ही स्थान पर एकत्र होकर सूखी होली खेली जाती है और परस्पर होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं।इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के सभी गणमान्य जन एक स्थान पर इकट्ठे होकर होली मनाते हैं।गमी वाले परिवारजन को गुलाल का टीका लगाया जाएगा।10 बजे के बाद समाज के सभी लोग धार्मिक स्थल जाकर संतों महात्माओं से होली की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने समाज जन से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

*पदमनगर में भी होगा इस तरह का आयोजन*

पूज्य सिंधी पंचायत पदमनगर के अध्यक्ष जयकिशन तीर्थानी ने बताया कि पदमनगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में बुधवार सुबह 08.45 बजे से 09.30 बजे तक होली का सामूहिक कार्यक्रम होगा और गुलाल का टीका लगाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!