
खंडवा को मिला दिव्य सौभाग्य।
तिरुपति बालाजी से खंडवा पहुंच रही भगवान वेंकटेश सहित 20 से अधिक दिव्य मूर्तियाँ।

खंडवा। जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली क्षण है की खंडवा के छैगांव माखन में स्थित श्री दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में 81 फीट ऊँची भगवान तिरुपति बालाजी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने का कार्य अंतिम चरण में है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल द्वारा लिए गए संकल्प अनुसार देश की सबसे बड़ी बालाजी भगवान की प्रतिमा छैगांव माखन में स्थापित हो चुकी है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है, और तैयारीया प्राण प्रतिष्ठा की चल रही है। छैगाव माखन में बड़ी प्रतिमा के साथ ही जल्द तिरुपति बालाजी भगवान, लक्ष्मी जी, पद्मावती जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रितेश गोयल एवं बालाजी परिवार द्वारा तिरुपति पहुंचकर इस दिव्य आयोजन के लिए भगवान की सभी पाषाण मूर्तियाँ सीधे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा निर्मित प्रतिमाएं प्राप्त कर। लंबी प्रतीक्षा के बाद ये सभी मूर्तियाँ खंडवा पहुँच चुकी हैं, जिनका 5 मार्च गुरुवार को श्री दिव्यबालाजी नगर कॉलोनी में भव्य स्वागत किया जाएगा।
*पद्मावती धाम और श्री दिव्य बालाजी नगर के लिए आईं दिव्य मूर्तियाँ*
सुनील जैन ने बताया कि पद्मावती धाम कॉलोनी में निर्मित पद्मावती मंदिर तथा श्री दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में निर्मित बालाजी भगवान मंदिर के लिए कुल मिलाकर लगभग 20 से अधिक पाषाण मूर्तियाँ इनके बलीपीठ एवं भगवान वेंकटेश, श्री देवी, भूदेवी, चक्र सुदर्शन, विश्वक्षेण जी की पंच लोह से बनी मूर्तियां खंडवा पहुँची हैं। जिनमें भगवान वेंकटेश (तिरुपति बालाजी) माता लक्ष्मी, माता पद्मावती, भगवान बालाजी एवं पद्मावती जी के द्वारपाल जय–विजय, चंड – प्रचण्ड,, भगवान गणेश, गरुड़ जी, हनुमान जी सहित भगवान विष्णु के दशावतार की सभी प्रतिमाएँ पाषाण से निर्मित हैं।
*शहर में उत्साह, भक्ति और उल्लास का माहौल*
मूर्तियों के आगमन से दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी ही नहीं, बल्कि पूरे खंडवा शहर में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरा शहर भगवान के स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए बैठा हो। गुरुवार को कॉलोनी में मूर्तियों का भव्य स्वागत, एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा।
*अंतिम अवसर: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले दर्शन*
बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक रितेश गोयल ने समस्त शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि यह एक दिव्य और दुर्लभ अवसर है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान के इस रूप में दर्शन संभव नहीं होंगे, इसलिए सभी श्रद्धालु स्थापना से पूर्व भगवान के दर्शन अवश्य करें।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा।
तिरुपति से विधिवत विधान के साथ लाई गईं मूर्तियाँ।
उल्लेखनीय है कि बालाजी ग्रुप खंडवा की पूरी टीम हाल ही में तिरुपति गई थी, जहाँ टीटीडी द्वारा सभी मूर्तियों का विधिवत धार्मिक विधान एवं अनुष्ठान संपन्न कर उन्हें खंडवा के लिए रवाना किया गया।
बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि बहुत शीघ्र प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि घोषित की जाएगी, जिसके बाद मंदिर में नियमित दर्शन प्रारंभ होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बालाजी ग्रुप खंडवा समेत पूरा खंडवा बहुत उत्साहित है।








