ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” के तहत बोरगांव और सिंगोट के शिविर में 352 मरीजों का किया उपचार

खास खबर

“संकल्प से समाधान” के तहत बोरगांव और सिंगोट के शिविर में 352 मरीजों का किया उपचार

खण्डवा//संकल्प से समाधान अभियान के तहत शनिवार को विकासखण्ड पंधाना के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग व सिंगोट मे स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर दवाईयां वितरित की गई। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि बोरगांव बुजुर्ग में 160 व सिंगोट में 192 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही कुल 37 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये। शिविर में चिकित्सक, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ., एएनएम व आशा कार्यकर्ता द्वारा सेवाएं दी गई। शिविर में स्वास्थ्य सबंधी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित ग्रामीणजनों को दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!