
बांगरदा व बीड़ के स्वास्थ्य शिविरों में कुल 201 मरीजों का उपचार किया
—
खण्डवा//
नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा व बीड़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ग्राम बांगरदा में 91 तथा बीड़ में 110 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। शिविरों में कुल 42 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।








