ताज़ा ख़बरें

ई-दक्ष केन्द्र में सूचना का अधिकार अधिनियम सम्बंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

खास खबर

ई-दक्ष केन्द्र में सूचना का अधिकार अधिनियम सम्बंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

खण्डवा//सूचना का अधिकार अधिनियम के सम्बंध में 2 दिवसीय प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र, खंडवा में दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों, सहायक लोक सूचना अधिकारियों एवं संबंधित शासकीय सेवकों को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों, संशोधनों तथा नवीन तकनीकी माध्यमों की समग्र जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की मूल अवधारणा, आवेदन की प्रक्रिया एवं अपील का समय-सीमा में निराकरण, द्वितीय अपील की प्रक्रिया, दंड प्रावधान, नवीन संशोधनों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही “सूचना का अधिकार” ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्ति, निस्तारण, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं समयबद्ध जवाब सुनिश्चित करने की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री लोकेश कुमार शर्मा, प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र एवं डॉ. प्रेमांश दुधे, सहायक प्राध्यापक, पी एम श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा अनिल चंदेल, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस, खंडवा द्वारा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!